पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू को 5 दिनों के लिए मुकम्मल आराम की सलाह

Posted on

चुनाव अभियान के दौरान लगातार 70 मीटिंगों ने स्वास्थ्य पर डाला बुरा प्रभाव

चंडीगढ़ – पंजाब के स्थानीय निकाय, पर्यटन एवं संास्कृतिक मामलों बारे मंत्री स. नवजोत सिंह सिद्धू को डाक्टरों ने 3 से 5 दिनों तक मुकम्मल आराम करने की सलाह दी है। सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि स. सिद्धू जो पिछले 17 दिनों से चुनाव अभियान पर थे और इस दौरान उनके द्वारा लगातार 70 सार्वजनिक मीटिंगें की गई। इससे उनकी वोकल कोर्ड्ज़ पर बुरा प्रभाव पड़ा। डाक्टरों ने उनको बताया है कि वोकल कोर्ड्ज़ पर बुरे प्रभाव से उनकी आवाज़ को नुक्सान पहुँच सकता है जिस कारण डाक्टरों द्वारा स. सिद्धू को को 3-5 दिन के मुकम्मल आराम की सलाह दी गई है। सरकारी प्रवक्ता ने आगे बताया कि कैबिनेट मंत्री स. सिद्धू एमबोलिज़्म ट्रीटमेंट ले रहे हैं, इसलिए लगातार हवाई यात्रा उनके लिए हानिकारक है। कुछ साल पहले ज़्यादा हवाई यात्रा के कारण वह डी.वी.टी. की समस्या से प्रभावित हो गए थे। उनके द्वारा श्रृंख्लाबद्ध हीमाटौलोजी (ब्लड) टैस्ट करवाए गए हैं। डाक्टरों की सलाह से वह मुकम्मल जांच और रिकवरी के लिए किसी अज्ञात स्थान पर गए हैं। उनको साँस लेने के अभ्यास और फिज़ीयोथैरेपी के साथ विशेष दवाएँ दीं जा रही हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO