भारत
पुड्डुचेरी: सुप्रीम कोर्ट ने उपराज्यपाल के फैसले पर लगाई मुहर
किरण बेदी ने विधानसभा में तीन विधायकों को मनोनीत किया था और कांग्रेस ने इस फैसले को दी थी चुनौती
उच्चतम न्यायालय ने पुड्डुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी के निर्णय को बरकरार रखा है। उन्होंने विधानसभा में तीन विधायकों को मनोनीत किया था। इस मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायालय ने कहा- ‘उपराज्यपाल के पासमनोनीत करने का अधिकार है।’ कांग्रेस ने उपराज्यपाल के फैसले को चुनौती देते हुए कहा था कि उपराज्यपाल को विधायक मनोनीत करने से पहले सत्ताधारी पार्टी के साथ विचार-विमर्श करना चाहिए था