मनोरंजन

शादी से पहले शाही सवारी करते नजर आए प्रियंका और निक, देखें वायरल तस्वीर

Posted on

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए है। इन दिनों ने 1 दिसम्बर को परिवार और दोस्तों के सामने क्रिस्चन रीति-रिवाज से शादी की। इसके दुसरे दिन उन्होंने हिन्दू रीति से शादी रचाई। इन दोनों के शादी का जश्न 4 दिनों तक बड़े जोरों शोरों से चला। क्रिस्चन रीति-रिवाज से शादी होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। उनकी यह तस्वीरें मेहंदी और हल्दी के रस्मों की थी। तस्वीरों में इन दौरान सभी काफी खुश नजर आ रहे थे। लेकिन अब हम हमारे दर्शकों के लिए एक और तस्वीर लेकर आए है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ये तस्वीर उम्मेद भवन पैलेज के यहां की है। इन दोनों की यह अनदेखी तस्वीर शादी के पहले की है। जब वो शादी के लिए मुंबई से जोधपुर के लिए रवाना हुए थे।बता दें, प्रियंका और निक की शादी हो गई है। और तो और इन दोनों ने उम्मेद भवन पैलेज से मुंबई के लिए उड़ान भरी दी है। यह पहली बार था जब निक और प्रियंका शादी के बाद इस तरह मीडिया केसामने आए। इस दौरान प्रियंका और निक एक दुसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे। प्रियंका इस दौरान देसी लुक में दिखी। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।शादी के बाद प्रियंका और निक का दिल्ली में रिसेप्शन होने वाला है। इस ग्रैंड रिसेप्शन में परिवार के अलावा कुछ खास दोस्त शामिल हुए हुए दिखेंगे। इस रिसेप्शन में आने लिए प्रियंका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी न्योता भेजा है। मुंबई में भी प्रियंका चोपड़ा अपने शादी की पार्टी देने वाली है। लेकिन यह रिसेप्शन पार्टी कब होगी इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकरी नहीं मिली है। लेकिन मिली जानकरी के अनुसार, इन पार्टी में बॉलीवुड के कई सितारें शामिल होंगे। इस पार्टी के लिए प्रियंका खास इंतजाम भी करने वाली है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO