व्यापार

ईरान ने US को चेताया, अगर लगा प्रतिबंध तो खाड़ी के रास्ते नहीं होने देंगे तेल का निर्यात

Posted on

नई दिल्ली। ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी ने मंगलवार को अमेरिकी प्रतिबंधों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए खाड़ी से कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बिक्री को बंद करने की चेतावनी दी। एक रैली को संबोधित करते हुए रुहानी ने कहा, “अमेरिका को पता होना चाहिए कि वह ईरान के तेल का निर्यात नहीं रोक सकता है।”टीवी पर प्रसारित इस रैली में रुहानी ने कहा कि यदि अमेरिका ऐसा करने का प्रयास करता है तो फारस की खाड़ी से कोई तेल बाहर नहीं जाने दिया जाएगा। ईरान 1980 के दशक से ही अंतरराष्ट्रीय दबाव के मद्देनजर बार बार खाड़ी से तेल का निर्यात रोकने की धमकी देता रहा है लेकिन उसने ऐसा कभी किया नहीं है।ईरान और दुनिया की प्रमुख ताकतों के बीच 2015 में हुए परमाणु करार से अमेरिका मई में निकल गया था। उसके बाद अमेरिका ने ईरान पर फिर प्रतिबंध लगाए थे और साथ ही दुनिया के देशों से ईरान से तेल की खरीद को शून्य पर लाने को कहा था। हालांकि, बाद में अमेरिका ने अस्थायी रूप से आठ देशों को इस मामले में कुछ छूट दी है।रूहानी ने आखिरी बार जुलाई में अमेरिका को धमकी देते हुए कहा था कि वह “शेर की पूंछ से खेलना छोड़ दे।” उन्होंने कहा, “कोई हाइपरइन्फ्लेशन नहीं है, कोई बड़ी बेरोजगारी हमारे सामने नहीं आएगी। लोगों को कागज में ऐसी बातें कहना बंद कर देना चाहिए।”ईरान के केंद्रीय बैंक की नई मुद्रास्फीति रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर में खाद्य कीमतों में सालाना 56 फीसद की वृद्धि हुई। उन्होंने कहा कि सरकार आवश्यक वस्तुओं पर सब्सिडी बनाए रखेगी और सार्वजनिक क्षेत्र के मजदूरी और पेंशन में 20 फीसद की वृद्धि करेगी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO