व्यापार

विजीलैंस द्वारा 6,000 की रिश्वत लेता पटवारी काबू

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा राजस्व हलका अगवाड़ गुजऱाँ, जि़ला लुधियाना में तैनात पटवारी जसपाल सिंह को 6,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि पटवारी को शिकायतकर्ता गगनदीप सिंह निवासी गाँव चूहड़चक्क जि़ला मोगा की शिकायत पर 6,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया गया है। शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त पटवारी की तरफ से उसकी ज़मीन के कागज़ को दुरूस्त करने के बदले 10,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 6,000 में तय हुआ है।विजीलैंस की तरफ से शिकायत की जाँच के उपरांत उक्त दोषी पटवारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 6,000 रुपए की रिश्वत लेते पकड़ लिया। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी के खि़लाफ़ विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की अलग-अलग धाराओं के अंतर्गत लुधियाना स्थित विजीलैंस ब्यूरो के थाने में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO