पंजाब

मुख्यमंत्री द्वारा प्रसिद्ध उद्योगपति अमरजीत गोयल के देहांत पर दुख प्रकट

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने आज प्रसिद्ध उद्योगपति और पी.एच.डी. चेंबर ऑफ पंजाब कमेटी के पूर्व चेयरमैन अमरजीत गोयल के देहांत पर दुख प्रकट किया है जो बीती शाम चल बसे। एक शौक संदेश में मुख्यमंत्री ने अमरजीत गोयल द्वारा राज्य की औद्योगिक तरक्की के लिए दिए गए शानदार योगदान को याद किया। उन्होंने उद्योग के पुनर्जीवन और स्थानीय उद्योगों के हितों की रक्षा के लिए श्री गोयल द्वारा किये गए अथक कामों की प्रशंसा की।कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने श्री गोयल के चले जाने से पैदा हुई कमी पर अफ़सोस ज़ाहिर करते हुए  कहा कि वह प्रगतिशील उद्योगपति थे जिन्होंने राज्य के औद्योगिक क्षेत्र के सर्वपक्षीय विकास में सक्रिय रोल अदा किया। दुखी परिवार और सगे-संबंधियों के साथ दिली हमदर्दी ज़ाहिर करते हुए कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ईश्वर के समक्ष दुख की इस घड़ी में पारिवारिक सदस्यों और सगे-संबंधियों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करने के लिए अरदास की।
Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO