मनोरंजन

दीपिका और रणवीर के रिसेप्शन में आधी रात गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ फरहान अख्तर ने मारी धांसू एंट्री

Posted on

बीती रात मुंबई में एक ही जगह पर फिल्मी दुनिया के सितारों जमकर धमाल मचाया। दरअसल कल रात ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की तीसरी रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था और इस पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियों ने शिरकत किया। शाहरुख खान से लेकर मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, सैफ-करीना कपूर खान, जाह्नवी कपूर और सारा अली खान से लेकर लगभग सभी सितारे दीपवीर को नई जिंदगी की शुभकामनाएं देने पहुंचे।कल देर रात तक सभी ने जमकर पार्टी की और इस पार्टी में बॉलीवुड की एक ऐसी चर्चित जोड़ी ने एंट्री ली जिसका इंतजार हर किसी को था। जी हां हम बात कर रहे है फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की। बीते कई महीनों से दोनों अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रहे है लेकिन दोनों में से किसी ने भी अभी तक सामने आकर अपने रिश्ते को सभी से सामने नहीं कबूला है। खैर आए दिन दोनों सोशल मीडिया के जरिए ये जता ही देते है कि दोनों के बीच जरुर कुछ ना कुछ जरुर पक रहा है।फरहान और शिबानी दीपवीर के रिसेप्शन में हाथों में हाथ डाले हुए पहुंचे। इस दौरान जहां हरे रंग के ऑफ शोल्डर गाउन में नजर आई तो वहीं फरहान काले रंग के सूट बूट में खूब जंचे। बता दें कि कल जिस तरह से फरहान और शिबानी ने दीपवीर के रिसेप्शन में एंट्री मारी वो बिल्कुल आलिया और रणबीर की तरह ही थी। दरअसल इसी साल हुई सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में भी इस आलिया और रणबीर ने कुछ ऐसा ही करके अपने रिश्ते को पहली बार लोगों को सामने कबूला था।बात की जाए फरहान के प्रोफेशनल लाइफ की तो वह बहुत जल्द सोनाली बोस की नई फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाले है। इस फिल्म में फरहान के अलावा प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम जैसे सितारे है। प्रियंका इन दिनों जोधपुर में है और आज ही वह निक जोनस से हिंदू रीति रिवाजों से शादी करने वाली है। शादी के तुरंत बाद ही प्रियंका द स्काई इज पिंक की बची हुई शूटिंग को पूरी करने वाली है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO