हिमाचल प्रदेश

भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को करें जागरूकः मुख्यमंत्री

Posted on

भाजपा कार्यकर्ता सरकार की नीतियों के बारे में लोगों को करें जागरूकः मुख्यमंत्री
राज्य सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए चलाई जा रही नीतियों व कार्यक्रमों को समाज के निचले स्तर तक रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना चाहिए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात आज यहां भाजपा मण्डल सोलन के पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कही। यह मण्डल मिलन कार्यक्रम सरकार एवं पार्टी पदाधिकारियों के बीच प्रभावी वार्तालाप सुनिश्चित करने के लिए आयोजित चौथा कार्यक्रम था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चूंकि 14वें वित्तायोग ने पंचायती राज संस्थाओं को उदार वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाई है इसलिए ग्राम पंचायतों को विकास के लिए आवंटित धन का प्रभावी तथा उचित प्रयोग सुनिश्चित करना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मण्डल स्तर पर नियमित तौर पर बैठकों का आयोजन होना चाहिए जिससे पार्टी पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आम लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने पर बल दिया जिससे वे पार्टी के समर्थन के लिए उत्साहित हो सके। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को नए सदस्यों को पार्टी से जोड़ने की कोशिश करनी चाहिए जिससे जमीनी स्तर पर पार्टी के आधार को सुदृढ़ किया जा सके।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सक्रिय पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की प्रमुख मांगों एवं मुद्दों की पहचान करनी चाहिए, जिससे उनका आने वाले समय में समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंंचाना चाहिए, जिससे इन योजनाओं के लाभ उन तक पहुंच सकें।
भाजपा मण्डल सोलन के अध्यक्ष रवीन्द्र परिहार ने मुख्यमंत्री का भाजपा मण्डल सोलन को उनसे मिलने का अवसर प्रदान करने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनका प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी को सुदृढ़ करने के लिए कार्य करेगा।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO