संसार

पाकिस्तान में तालिबान कमांडर हाकिम खान ढेर, चार सुरक्षाकर्मी घायल

Posted on

पाकिस्तानी सुरक्षाबलों ने दावा किया है कि उन्होंने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में स्थानीय तालिबानी कमांडर हाकिम खान को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि रात भर चली इस मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।डेरा इस्माइल खान के वरिष्ठ पुलिस अफसर जहूर अफरीदी ने बताया, ‘हमें दक्षिणी वजिरिस्तान से लगते डेरा इस्माइल खान शहर के एक घर में आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। इसपर कार्रवाई करते हुए हमने घर को चारों ओर से घेर लिया, लेकिन कठिनाई यह थी कि हाकिम ने छह लोगों को बंधक बनाया हुआ था।’उन्होंने बताया कि हालांकि सुरक्षाबलों ने सफल और सटीक कार्रवाई करते हुए तालिबानी आतंकी को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने लोगों को भी उसकी कैद से मुक्त कराया। बताया जा रहा है कि आतंकी हाकिम के पास से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO