भारत

जी-20 शिखर सम्मेलन के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री

Posted on

अर्जेंटीना में जी-20 शिखर सम्मेलन के सफल दौरे के बाद स्वदेश लौटे प्रधानमंत्री मोदी, सम्मेलन के दौरान उभर कर आई भारत की वैश्विक भूमिका, अमरीका और चीन अस्थाई तौर पर कोई नया कर ना लगाने पर हुए सहमत।

अर्जेंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित जी-20 की सफल बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेश लौट आए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अर्जेंटीना की यात्रा सम्‍पन्‍न होने से पहले विश्‍व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें की। भारत 2022 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। 2022 में देश की आजादी के 75 साल भी पूरे हो रहे हैं। जी 20 शिखर सम्मेलन में भारत ने बड़ी ही मज़बूती के साथ बहुराष्ट्रीय संगठनों में सुधार की बात कही। सम्‍मेलन के दौरान पीएम मोदी ने अर्जेंटीना के राष्‍ट्रपति मॉओरिसियो माक्री से भी मुलाकात की और उन्हें भारत आने का निमंत्रण दिया। प्रधानमंत्री ने बदलते वैश्विक परिदृश्य में सतत विकास की अहमियत पर ज़ोर दिया। उन्होने खाद्य सुरक्षा के अहम पहलू और इसकी चुनौतियों पर भी इस मंच पर  ज़ोर दिया।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO