पंजाब

राज्य में 170.16 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खऱीद

Posted on

चंडीगढ़ – पंजाब में 1 दिसंबर तक सरकारी एजेंसियों और निजी मिल मालिकों द्वारा 170.16 लाख मीट्रिक टन धान की खऱीद की गई है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में स्थित विभिन्न खऱीद केन्द्रों में खऱीदे गए कुल धान में से 168.92 लाख मीट्रिक टन सरकारी एजेंसियों द्वारा जबकि 124272 मीट्रिक टन धान निजी मिल मालिकों द्वारा खरीदा जा चुका है। प्रवक्ता ने और जानकारी देते हुए बताया कि पनग्रेन द्वारा 5915608.75 मीट्रिक टन, मार्कफैड्ड द्वारा 3886848.66 टन और पनसप द्वारा 3525991 टन धान खरीदा गया है जबकि पंजाब स्टेट वेयरहाऊसिंग कार्पोरेशन और पंजाब एग्रो फूडग्रेन्ज़ कार्पोरेशन द्वारा क्रमवार 1564644 मीट्रिक टन और 1748018.7 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है। केंद्र सरकार की एजेंसी एफ.सी.आई. द्वारा भी 251281 मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO