पंजाब
जीपों और 4&4 गाड़ीयों के चालकों ने दिखाया ज़ोर और जोश
मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के प्रति लोगों की उत्सुकता बढ़ी
चंडीगढ़ – 7 से 9 दिसंबर को होने वाले मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल प्रोग्रामों की लड़ी के अंतर्गत उत्साही 4&4 ऑफ-रोडरज़ ने आज अपने वाहनों के साथ आशचर्यजनक प्रदर्शन किया। यह इवेंट तीन दिवसीय मिलिट्री कार्नीवल के प्रोग्रामों की लड़ी के अंतर्गत आयोजित किया गया, इसमें 35 टीमों ने भाग लिया जिनमें ज़्यादातर पहली बार भाग ले रहीं थीं। इन टीमों ने अपनी, विशेष तौर पर तैयार की गई कारों को 30 किलोमीटर से ज़्यादा दूरी वाले रुकावटों भरे चुनौतीपूर्ण रास्तों पर भगाकर अपनी कुशलता का प्रदर्शन किया। इन ऑफ-रोडरज़ ने खडडों, एक्सल बरेकरों और मनुष्य द्वारा बनाए गए गड्ढों में से गुजऱ कर अपने ज़बरदस्त हुनर के साथ प्रदर्शनकारियों को हैरान किया। मिलिट्री लिटरेट्री फेस्टिवल मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व में पंजाब सरकार और वी.पी. सिंह बदनौर के नेतृत्व में चंडीगढ़ प्रशासन के साथ भारतीय सेना के सहयोग से लाई एक सांझी पहलकदमी है। पिछले साल आयोजित किये गए उद्घाटनी समारोह ने काफ़ी सफलता हासिल की और साथ ही इस फेस्टिवल की डिफेंस और सिविल द्वारा भी प्रशंसा की गई।आर्मी एडवैंचर सेल की मदद से आज आयोजित किये गए समागम का उद्देश्य फ़ौज की ऑफ-रोडिंग महारत का प्रदर्शन करके नौजवानों को रक्षा बलों की तरफ आकर्षित करना है। इसके बाद दिन में, विनटेज कलेक्शन की विभिन्न कारों ने क्लासिक कार डिस्पले शो के दौरान दर्शकों को आकर्षित किया। इस शो का मुख्य आकर्षक 1932 में बनी ब्रिटिश फोर्ड के अलावा मोरिस माइनर 1000 और फ्यात 500 सी टोपोलीनो थी। शेवरोलेट 1960 एक और कार थी जो शो के दौरान नौजवानों में आकर्षन का केंद्र बनी। इससे पहले राजिन्द्रा पार्क से नया गंाव के द्वारा गाँव मसूल तक फ्लैग-ऑफ करने के बाद ऑफ-रोडरज़ ने अपनी अलग -अलग आकारों की जीपों के साथ कीचड़ वाले रास्तों,बड़े-बड़े खडडों,खाईं और ढलानदार चट्टानों वाले रास्तों पर अपनी, कुशलताओं का प्रदर्शन किया। पोलेरिस, थारस, जिपसीज़ और बोलेरोस से एम एम 550 जैसी दुनिया की मशहूर सवारियों को चलाते हुए, नौजवान चालकों ने साहस, शक्ति, धीरज और लचकीलेपन का दिखावा करके रक्षा बलों की भावना को उजागर किया।पहली बार भाग लेने वाले चालकों को ध्यान में रखते हुए इस इवेंट की कठोरता को दर्मियाने स्तर पर रखने का फ़ैसला किया गया था। 18 साल से अधिक उम्र के सभी उम्र वर्गों के लिए यह इवेंट जिसने सडक़ के नियमों की पालना करते हुए कुदरती रास्तों पर ड्राईविंग करने की ख़ुशी मनाने का मौका प्रदान किया। विन्टेज़ कार डिस्पले का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री के सीनियर सलाहकार लैफ. जनरल(रिटा.) टी.एस शेरगिल्ल के साथ कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने आर्मी की गतिविधियों के बारे में जानकारी का प्रसार करने के लिए आयोजकों के यत्नों की प्रशंसा की और कहा कि पंजाब और भारतीय सेना एक-दूसरे के प्रति सम्मानयोग हैं। वित्त मंत्री, पंजाब ने आगे कहा कि हमारे बहादुर लडक़े और लड़कियाँ हमेशा देश की सेवा करने के लिए अग्रणी रहे हैं और यह जुनून और वचनबद्धता को और मज़बूत किया जाना चाहिए। वित्त मंत्री ने निजी तौर पर चार जीपों और एक बुलेट मोटरसाईकल का भी प्रदर्शन किया। इस मौके वित्त मंत्री हरियाणा कैप्टन अनिमन्यू के साथ मनप्रीत बादल और जनरल (रिटा.) टी.एस शेरगिल्ल भी मौजूद थे। सैनिकों में सेवा के महत्व को उजागर करने वाले भागीदारों की प्रशंसा करते हुए जनरल शेरगिल ने कहा कि भारतीय सेना एक महान संस्था है जो नौजवान अफसरों के लिए शानदार लीडरशिप की भूमिका निभाती है और उनको देश की सेवा करते हुए संपूर्ण जि़ंदगी जीने के योग्य बनाती है।इससे पहले, 4&4 ट्रायल ड्राइव को जनरल (रिटायर्ड) टी. पी. एस. वड़ैच ने हरी झंडी दिखाई। पश्चिमी कमांड के प्रबंधक दल की प्रशंसा करते हुए उन्होंने नौजवानों को इन इवैंटों का भरपूर लाभ लेने की अपील की और भविष्य में ऐसे और प्रोग्राम होने की उम्मीद भी की। कार्नीवल कल और अगले दिन पारा मोटर्स के शानदार इवेंट के साथ, विंटेज कार डिस्पले और ऐकीऊटेशन टैटू, हथियार प्रदर्शनी के अलावा सारागड़ी के शहीदों की शिद्दत और दृढ़ता को प्रदर्शित करने वाले लाईट एंड साउंड शो के द्वारा दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया जायेगा। ब्रेव हार्टज़ रॉयड 2 दिसंबर को होगी। अपने तजुर्बे को सांझा करते हुए पहली बार भाग लेने वाले मोहाली के गुरजोत सिंह सैनी और मनप्रीत ढिल्लों ने डिफेंस भागीदारों के साथ मिलकर ऑफ-रोड ड्राईविंग करने का मौका प्रदान करने के लिए प्रबंधकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह समागम सुरक्षा फोर्स के संस्कृति के प्रति उत्साहित और जागरूक करने के लिए काफ़ी सहायक सिद्ध होगा। आज के मुकाबलों में स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा एन.सी.सी. कैडिटों ने आनंद लिया। 3000 से ज़्यादा लोग इस समागम को देखने के लिए इकठ्ठा हुए और अगले दो दिनों के दौरान और अधिक संख्या की उम्मीद की जा रही है।