मनोरंजन
आमिर खान ने सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट प्रतियोगिता के पहले संस्करण के विजेताओं की घोषणा की
मुंबई (हम हिंदुस्तानी)-साथी जूरी मेंबर अंजुम राजबाली (जूरी अध्यक्ष) और सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट प्रतियोगिता की जुही चतुर्वेदी के साथ आमिर खान ने प्रतियोगिता के पहले संस्करण के विजेताओं को 50 लाख रुपये के चेक सौंपे. केरल के क्रिस्टो टोमी ने 25 लाख रुपये का पहला पुरस्कार जीता, जिनकी कहानी ‘फ्यूनरल’ को सभी जूरी सदस्यों की तरफ से सर्वसम्मति से चुना गया. दूसरा पुरस्कार ‘टू ब्राइड्स’ कहानी के लिए बिप्लब गोस्वामी ने जीता जबकि तीसरा पुरस्कार सत्यन के बोर्डोली द्वारा ‘हू विल मैरी थॉमस’ के लिए जीता गया. चौथा पुरस्कार राजदीप ने अपनी कहानी ‘इश्कलॉगी” ( समथिंग ग्रेटर दैन टेक्नोलॉजी) और पांचवां पुरस्कार सागर पांड्य ने अपनी कहानी ‘स्निपर’ के लिए जीता. पुरस्कार देने के दौरान आमिर ने कहा, “एक अच्छी स्क्रिप्ट के बिना, कभी भी अच्छी फिल्म नहीं बन सकती है. हमारे देश में कई अच्छे और योग्य लेखक हैं. हालांकि, उनमें से सभी को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए सही मंच या अवसर नहीं मिलता हैं. सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट प्रतियोगिता का लक्ष्य यह मंच देना है. हम प्रतियोगिता के पहले संस्करण को सफलतापूर्वक समाप्त कर के खुश है और अब हम दूसरे संस्करण की भी प्रतीक्षा कर रहे हैं. फाइनलिस्ट से मिलना और उनकी स्क्रिप्ट पढना मेरे लिए बहुत ही खुशी की बात थी.” सिनेस्तान डिजिटल के चेयरमैन रोहित खट्टर कहते हैं, “हमने मुंबई मंत्र- सनडांस और मुंबई मंत्रा-सिनेराइज पटकथा लेखन के साथ इस पहल को कई साल पहले शुरू किया था. मैं सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट प्रतियोगिता के पहले संस्करण को सफलता के मुकाम तक लाने और भारतीय कहानी की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हमारे साथ काम करने वाले हमारे सम्मानित जूरी का आभारी हूं. मैं उन विजेताओं को बधाई देना चाहता हूं जो वास्तव में योग्य हैं और मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं.” प्रतियोगिता का पहला संस्करण अक्टूबर 2017 में शुरू हुआ और पूरे साल एंट्रीज का विभिन्न स्तरों पर मूल्यांकन एक पारदर्शी और कड़े प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था. शॉर्टलिस्टेड सायनोपसिस का एक पूर्ण स्क्रिप्ट भेजने के लिए कहा गया था, जिसका मूल्यांकन किया गया और फिर जूरी द्वारा विजेताओं का चुनाव हुआ. सभी स्क्रिप्ट्स का स्क्रिप्ट राइटर्स एसोसिएशन और अन्य ऐसे ही मान्यता प्राप्त निकायों के साथ पंजीकरण हुआ, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि लेखकों की सामग्री पूरी तरह संरक्षित रहे. विजेताओं के बारे में बोलते हुए जूरी अध्यक्ष अंजुम राजबाली ने कहा, “पिछला साल नई प्रतिभा की खोज यात्रा रही है. यह देखना उत्साहजनक रहा कि अपनी कहानी के लिए सही मौका तलाशने के लिए इतने सारे स्टोरीटेलर्स सामने आए. विजेता को चुनना बहुत मुश्किल था, लेकिन उनके पास सही कहानी थी और कहानी को अच्छी तरह से बताने की कल्पना थी.” जूही चतुर्वेदी कहती हैं, “प्रतियोगिता का पहला संस्करण सफलतापूर्वक समाप्त हो गया है और अब हम दूसरे संस्करण को ले कर उत्साहित हैं. हमारे पास बहुत सारी प्रतिभाएं हैं और बहुत सी नवीन अवधारणाएं है. हम कहानियां सुनने और खोजने की प्रतीक्षा कर रहे हैं. हम इसके लिए तत्पर हैं.” सिनेस्तान डिजिटल के चेयरमैन रोहित खट्टर कहते हैं, “हमने मुंबई मंत्र- सनडांस और मुंबई मंत्रा-सिनेराइज पटकथा लेखन के साथ इस पहल को कई साल पहले शुरू किया था. मैं सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट प्रतियोगिता के पहले संस्करण को सफलता के मुकाम तक लाने और भारतीय कहानी की प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए हमारे साथ काम करने वाले हमारे सम्मानित जूरी का आभारी हूं. मैं उन विजेताओं को बधाई देना चाहता हूं जो वास्तव में योग्य हैं और मैं उनकी सफलता की कामना करता हूं.” प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण पहले ही घोषित कर दिया गया है और प्रतिभागी निम्न लिंक पर जा कर अपनी एंट्रीज भेज सकते हैं: https://scriptcontest.cinestaan.com/ सिनेस्तान डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (Cinestaan.com) द्वारा लॉन्च “सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स” आज तक का भारत की सबसे बड़ी स्क्रिप्ट प्रतियोगिता है. सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट को 25 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. इस प्रतियोगिता के लिए कुल नकद पुरस्कार 50 लाख रुपये है. कुछ टॉप स्क्रिप्ट्स को सिनेस्तान स्क्रिप्ट बैंक में रखा जाएगा जिसके जरिए स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस लेखकों के साथ सीधे संपर्क कर सकते हैं. यह उन लेखकों के लिए बेहतर अवसर होगा, जो अक्सर अपनी आवाज ऐसे स्टूडियो और प्रोडक्शन हाउस तक नहीं पहुंचा पाते हैं. सिनेस्तान डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के बारे में सिनेस्तान डिजिटल प्रा. लिमिटेड एक इंटरनेट मीडिया कंपनी है, जिसका मुख्यालय मुंबई में है. कंपनी नेटवर्क्ड ऑडिएंस के लिए सिनेमा संबंधित उत्पादों और सेवाओं के निर्माण पर केंद्रित है. इसकी सबसे पुरानी पेशकशों में से एक है, cinestaan.com. यह भारतीय सिनेमा के समृद्ध अतीत और जीवंत उपस्थिति को रिकॉर्ड और वर्णित करने का प्रयास है. यह भारतीय सिनेमा का सबसे व्यापक डेटाबेस एक साथ एक जगह लाने के लिए काम कर रहा है.