संसार
सिम्फनी व हारमनी ऑफ सीज के बाद अब सेलिब्रिटी एज क्रूज, जानें क्या हैं इसकी खूबियां
नई दिल्ली। सिम्फनी और हारमनी ऑफ सीज के बाद अब सेलिब्रिटी एज क्रूज शिप सुर्खियों में है। लक्जरी क्रूज जहाज सेलिब्रिटी एज इस महीने फ्लोरिडा की ओर अपनी पहली ट्रान्साटलांटिक यात्रा कर रहा है। ये जहाज गत रविवार को फ्रांसीसी शिपयार्ड के सेंट-नज़ीर से रवाना हुआ। 19 नवंबर को फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में पोर्ट एवरग्लेड्स पर पहुंच गया। यह जहाज अपने अनोखे खूबियों के कारण पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। आखिर इस जहाज की क्या हैं खूबिंयां। इसके पहले ‘सिंफनी ऑफ द सीज’ अपनी सुविधाओं के कारण चर्चा में रहा है। प्राइवेट लक्जरी सुइट्स से लैस है जहाज:-यह क्रूज जहाज अपनी खूबियों के कारण अद्वितीय है। जहाज में बने प्राइवेट लक्जरी सुइट्स लोगों के लिए जिज्ञासा का केंद्र है। इस जहाज को दुनिया के शीर्ष आर्किटेक्ट्स और डिजाइनरों के सहयोग से डिजाइन किया गया है। यात्रियों की सुविधा के लिहाज से इस जहाज को दो खंड़ों में विभाजित किया गया है। इन दोनों खंडो की अपनी अलग-अलग खूबियां हैं। पहले खंड में निर्मित सुइट्स ओपन हैं। इस खंड में बने सुइट्स के यात्री समुद्र का नजारा 270 डिग्री पर देख सकते हैं। इसके अलावा इस पर निर्मित आउटडोर रूफटॉप गार्डन भी यात्रियों को आकर्षित करता है। यात्रियों के लिए जहाज पर पेलोटन बाइक रेस की भी व्यवस्था है। 14 डेक के साथ रेस्तरां का बेहतर इंतजाम:-14 डेक वाले इस जहाज का इसका मैजिक कालीन यात्रियों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करता है। जहाज के छत पर एक आलीसान बगीचे का निर्माण किया गया है। यात्रियों के रात्रिभोज के लिए बेहतर इंतजाम किया गया है।जहाज के अंदर बने रेस्तरां को ‘डिनर ऑन द एज’ कहा जाता है। इस जहाज में एक साथ 2,900 से अधिक यात्री सफर कर सकते हैं। यह 1,000 फीट लंबा है। सुरक्षित सफर की गारंटी:-यात्री इस शानदार जहाज के लापता होने की चिंता कदापि नहीं करें, क्योंकि सेलिब्रिटी एज का उद्घाटन सत्र से पहले यह सात रात पूर्वी और पश्चिमी कैरेबियन में गुजारेगा। अत्याधुनिक जहाज के उद्घाटन सत्र की शुरुआत 4,000 मील की यात्रा करेगा। इस सेलिब्रिटी एज में 1,400 से अधिक चालक दल के सदस्य मौजूद होंगे।