हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम को श्रद्धाजंलि अर्पित की

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज मण्डी के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी भाई हिरदा राम की 133वीं जयंती पर इंदिरा मार्किट मण्डी में उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई हिरदा राम मण्डी जिले से एक प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने राष्ट्र के लिए लड़ाई लड़ी थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाई हिरदा राम कालापानी में वीर सावरकर के साथ जेल में रहे थे। उन्होंने कहा कि देश तथा राज्य के लोग मातृभूमि के लिए किए गए भाई हिरदे राम के बलिदानों के ऋणी हैं।
सिंचाई एवं जन-स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह, बहुद्देशीय परियोजनाएं एवं ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, विधायक इंद्र सिंह गांधी, राजेश जम्वाल तथा विनोद कुमार, नगर परिषद मण्डी की अध्यक्ष सुमन ठाकुर तथा विभिन्न वर्गों के लोगों ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धाजंलि अर्पित की।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO