व्यापार

वॉलमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदा: आयकर विभाग ने सचिन और बिन्नी बंसल को नोटिस भेजा

Posted on

नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट (आईटी) ने ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के फाउंडर और को-फाउंडर सचिन और बिन्नी बंसल को नोटिस भेजा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी डिपार्टमेंट ने दोनों से फ्लिपकार्ट को वॉलमार्ट इंटरनेशनल को बेचने से हुई आमदनी के बारे में बताने को कहा है। विभाग ने कहा है कि सचिन और बिन्नी बंसल कैपिटल गेन का भी खुलासा करें।गौरतलब है कि कुछ महीने पहले अमेरिकी रिटेल कंपनी वॉलमार्ट ने फ्लिपकार्ट को खरीदा है। इस डील से सचिन और बिन्नी बंसल के पास बड़ी रकम आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आयकर विभाग ने बिन्नी और सचिन के अलावा कंपनी के 35 अन्य स्टेक होल्डर को भी नोटिस भेजा है। खबर है कि वॉलमार्ट को भी नोटिस जारी किया गया है, जिसमें पूछा गया है कि 46 अन्य स्टेक होल्डर्स को इस सौदे में कितनी आमदनी हुई थी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आयकर विभाग की ओर से जारी नोटिस में बंसल से पूछा गया है कि वह अपने वेंचर को वॉलमार्ट को बेचने से मिलने वाली रकम के बारे में जानकारी दें। खबरों के मुताबिक, आयकर विभाग ने बिन्नी और सचिन बंसल को 18 अक्टूबर को नोटिस जारी किया था। रिपोर्ट की मानें तो आयकर विभाग की नोटिस का जवाब अन्य भारतीय शेयरहोल्डर्स ने देने शुरू कर दिए हैं लेकिन, बिन्नी और सचिन बंसल ने अब तक जवाब नहीं दिया है।
कैपिटल गेन:-बता दें कि ऐसी किसी भी चीज को खरीदने के बाद बेचने से जो लाभ होता है, उसे कैपिटल गेन कहते हैं। इसमें कार, शेयर, आपका घर, संपत्ति, जेवर, बॉन्ड कुछ भी हो सकता है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO