भारत

गुरु नानक जयंती आज

Posted on

गुरू नानक जयंती आज, सरकार ने गुरू नानक देव जी के 550वीं जयंती को धूमधाम से मनाने का किया फैसला, कैबिनेट ने करतारपुर गलियारे के निर्माण और विकास को दी मंजूरी, सुल्तानपुर लोधी को विरासत शहर बनाने का भी किया फ़ैसला.

भारत सहित पूरे विश्‍व में गुरू नानक जयंती पूरे धार्मिक उत्‍साह के साथ मनायी जा रही है। सिख धर्म के संस्‍थापक सिखों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव जी  के जन्‍म के उपलक्ष में हर वर्ष गुरूनानक जयंती मनायी जाती है। इस वर्ष गुरू नानक देव जी की पांच सौ उन्‍चासवीं जयंती मनायी जा रही है। इस अवसर पर देशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द ने गुरू नानक जयंती की पूर्व संध्‍या पर देशवासियों को बधाई दी है। राष्‍ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, कि ‘गुरूनानक देव जी के जीवन और शिक्षाओं को याद करते हुए मैं सिक्‍ख समुदाय सहित सभी नागरिकों को इस पवित्र अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

गुरू नानक देव जी का जीवन हमें प्रेम और सद्भाव की शिक्षा देता है। उन्‍होंने हमें ‘एक ओंकार सतनाम’ का मंत्र दिया, जिसका अर्थ है – ईश्‍वर केवल एक है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO