भारत

सावधान! बैंक अगले तीन दिन रहेंगे बंद, ATM में नकदी की हो सकती है किल्लत

Posted on

नई दिल्‍ली। अगर आप अगले दो दिनों में बैंक का कोई काम निपटाने या बड़ी रकम निकालने के बारे में सोच रहे हैं, तो ऐसा नहीं कर पाएंगे। शुक्रवार और शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। अगर आपको बैंक में कोई काम है, तो उसके लिए आपको सोमवार तक का इंतजार करना पड़ेगा। आमतौर पर जब बैंकों में लंबी छुट्टी होती है, तो एटीएम पर भी लोगों की भीड़ हो जाती है। इस वजह से अक्‍सर एटीएम से भी नगदी खत्‍म हो जाती है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए समय रहते एटीएम से पैसे निकाल लें।दरअसल, शुक्रवार को गुरु नानक जयंती इसकी वजह से बैंकों में अवकाश रहेगा। इसके बाद शनिवार यानि 24 तारीख को महीने का चौथा शनिवार होने की वजह से बैंकों में छुट्टी रहेगी। रविवार को तो बैंकों में अवकाश होता ही है। हफ्ते में तीन दिन बैंक बंद होने की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एटीएम में नकदी की किल्लत हो सकती है।हालांकि डि‍जिटलाइजेशन के इस दौर में आप डिजिटल ट्रांजैक्शन से लेनदेन कर सकते हैं। बता दें कि मुंबई, नई दिल्ली, हैदराबाद, रायपुर, रांची, श्रीनगर, देहरादून, जम्मू, कानपुर और लखनऊ में गुरु नानक जयंती की छुट्टी होगी, इसलिए बैंक तीन दिन बंद रहेंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO