मनोरंजन

सुनील ग्रोवर के टीवी शो ‘कानपुर वाले खुरानाज’ की शूटिंग हुई शुरू, सामने आई सेट से पहली फोटो

Posted on

कॉमेडी स्टार सुनील ग्रोवर के जोक्स पर जमकर ठहाके मारने के इंतजार में बैठे दर्शकों के लिए बढ़िया खबर है। दरअसल हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में आपको बताया था कि जल्दी ही कॉमेडी स्टार सुनील ग्रोवर अपने फैंस के लिए एक खुशखबरी लेकर आने वाले हैं। सुनील ग्रोवर एक नए कॉमेडी शो के साथ स्टार प्लस पर नजर आएंगे। इस टीवी शो का नाम है ‘कानपुर वाले खुरानाज।’ अब मजे की बात ये है कि इस टीवी शो के सेट से पहली फोटो भी सामने आ गई हैं।मतलब ये कि सुनील ग्रोवर के टीवी शो की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गईं है। टीवी शो के सेट से पूरी कास्ट के साथ सामने आई इस पहली फोटो को खुद कॉमेडी स्टार सुनील ग्रोवर ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ ही सुनील ग्रोवर ने लिखा है, ‘कानपुर वाले खुराना की ओर से नमस्ते। ये सभी आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लाने की उम्मीद में है। जल्दी ही आ रहे हैं स्टार प्लस पर।’इस टीवी शो को स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा। ये टीवी शो साल 2018 के राउंड अप के लिए लाया जा रहा है। इस टीवी शो में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी हिस्सा लेंगे और इस शो में एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना करने की जुगत लड़ाएंगे। इस टीवी शो में सुनील ग्रोवर एंड पूरी टीम आपको गुदगुदा देने वाली है। जारी हुई फोटो में सुनील ग्रोवर के अलावा, कुणाल खेमू, अली असगर , उपासना सिंह, अदा खान और सुगंधा मिश्रा भी हैं।इससे पहले सुबह ही हमने आपको जानकारी दी थी कि इस टीवी शो के पहले मेहमान ‘सिम्बा’ स्टार रणवीर सिंह बनने वाले हैं। रणवीर अपनी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टियों से फ्री होने के बाद जब काम पर लौटेंगे तो ये उनका पहला शूट होगा। इसके अलावा उनके साथ ‘सिम्बा’ के डायरेक्टर रोहित शेट्टी भी दिखने वाले हैं। तो बस अब इंतजार कीजिए इसके ऑन एयर होने का।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO