मनोरंजन

पत्नी दीपिका को भीड़ से बचाने के लिए रणवीर ने बांहों से बनाया घेरा, एयरपोर्ट पर दिखा रोमांटिक अंदाज

Posted on

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बाद मुंबई लौट आए हैं। हाल ही में दोनों एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। इस खूबसूरत कपल को देखने के लिए फैंस और मीडिया की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। वहीं रणवीर दीपिका को भीड़ से बचाते हुए नजर आए। पत्नी के प्रोटेक्ट‍ करने के लिए उन्होंने दीपिका के आस-पास घेरा बना रखा था।
एयरपोर्ट में रणवीर का ये अंदाज देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी ये क्यूट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
गृह प्रवेश के लिए दीपिका हाथों में मेहंदी, माथे पर स‍िंदूर, लाल चूड़ा, कांजीवरम रेड दुपट्टा ओढ़े बेहद ग्लैमरस अंदाज में नजर आईं।
वहीं रणवीर भी उनके साथ मैचिंग क्रीम कुर्ता और रेड जैकेट पहने हुए कूल अंदाज में दिखे।
बता दें कि बी-टाउन के इस कपल की शादी काफी प्राइवेसी में हुई। दीपवीर की तस्वीरों के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। दीपिका और रणवीर की फोटो के लिए हर कोई बेताब दिख रहा था।
खबरों की माने तो 18 नवंबर को रणवीर-दीपिका भारत लौटेंगे। उनका पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बेंगलुरु में होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को दिया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लोग दीपिका और रणवीर को बधाइयां देंगे।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO