मनोरंजन

नेहा धूपिया और अंगद बेदी के घर गुंजी किलकारी, दिया बेटी को जन्म

Posted on

मुंबई – बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिका ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। अंगद और नेहा के अलावा उनके फैंस इस खुशखबरी को सुनने के लिए काफी उत्साहित थे।
नेहा ने प्रेग्नेंसी को खूब एंजॉय किया। वह अक्सर बेबी बंप के साथ फोटोशूट करवाती नजर आईं। नेहा भले ही प्रेग्नेंट थीं लेकिन वो लगातार अपने काम में भी बिजी हैं।
बता दें कि अंगद बेदी और नेहा धूपिया ने 10 मई को गुपचुप शादी कर के सबको हैरान कर दिया था। दोनों ने गुरुद्वारे में आनंद कारज रस्मों के अनुसार शादी की थी।
इसकी जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया के जरिए की थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो नेहा इन दिनों अपने चैट शो नो फिल्टर नेहा 3 के जरिए छाई हुई है। बीते दिनों नेहा के इस शो में उनके पति अंगद बेदी पहुंचे थे। जहां उन्होंने नेहा की प्रेग्नेंसी पर कई खुलासे किए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO