खेल

महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप में भारतीय मुक्केबाज़ों का शानदार प्रदर्शन

Posted on

दिल्ली में चल रही महिला विश्व मुक्केबाज़ी चैम्पियनशिप में 5 बार की चैम्पियन एमसी मैरी कॉम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. लाइट फ्लाई वेट कैटेगरी में उनका सामना कज़ाकिस्तान की एगेरिम कासानेयेवा के साथ था. इस मुकाबले को 5-0 से जीतते हुए मैरी कॉम ने अगले दौर में जगह बनाई.

54 किलोग्राम भार वर्ग में मनीषा मौन ने मौजूदा विश्व चैम्पियन कज़ाकिस्तान को डिना ज़ोलोमन को हराकर क्वार्टर फाइनल में स्थान बनाया. मुकाबले में शुरुआत से ही मनीषा ने अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और अपनी लंबाई का खूब इस्तेमाल करते हुए मैच अपने नाम करने में सफलता पाई. मनीषा ने 5-0 से मुकाबला अपने नाम किया.

69 किलोग्राम भार वर्ग में लवलीना बोर्गोहेन का मुकाबला पनामा की एथीना बाइलौन के साथ था. इस मुकाबले में सूझबूझ और अनुभव का शानदार इस्तेमाल करते हुए लवलीना ने 5-0 से जीत दर्ज करने में कामयाबी पाई और क्वार्टर फाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित किया.

81 किलोग्राम भार वर्ग में भाग्यबती कचारी ने भी क्वार्टर फाइनल में स्थान बना लिया है. उनका सामना जर्मनी की निकोलेटा शॉनबर्गर के साथ था. इस मुकाबले को भाग्यबती ने 4-1 से जीतकर महिला विश्व चैम्पियनशिप में भारत के विजय अभियान को जारी रखा.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO