संसार
अर्जेंटीना की लापता पनडुब्बी एक साल बाद मिली
अर्जेंटीना के नौसेना की लापता पनडुब्बी एक साल बाद दक्षिण अटलांटिक सागर में मिली। 44 क्रू-सदस्यों को लेकर गई पनडुब्बी ए आर ए सान जुआन का मलबा समुद्र में 907 मीटर नीचे महासागर के तल पर मिला।
रक्षा मंत्रालय ने एक प्रेस वार्ता में पनडुब्बी के मलबों की तस्वीरें दिखाई। इस बीच क्रू सदस्यों के परिजन पनडुब्बी के मिलने और उसमें बैट्री के कारण हुई शॉर्ट सर्किट से धमाके की खबर से आहत दिखाई दिए। मार डेल पलाटा में स्थानीय लोग परिजनों के प्रति संवेदना दिखाते हुए उनके साथ खड़े नजर आए। पनडुब्बी के मलबे को एक निजी कंपनी ने खोज निकाला।