संसार

अमेरिका में 16 साल के लड़के ने 61 वर्षीय भारतीय बुजुर्ग को गोलियों से भूना, मौत

Posted on

न्यूयार्क – अमेरिकी राज्य न्यूजर्सी में एक 61 वर्षीय भारतीय को 16 साल के एक लड़के ने गोलियों से भून दिया। एटलांटिक सिटी की प्रेस के मुताबिक सुनील एडला नाम का यह शख्स इसी महीने के 27 तारीख को अपनी मां का 95वां जन्मदिन और क्रिसमस मनाने भारत आने वाला था। लेकिन उससे पहले ही उसे बड़ी बेरहमी से वेंटनोर स्थित उसके घर के बाहर उसे गोलियों से भून दिया गया।
एटलांटिक सिटी के एक चर्च सर्विस में पियानो बजाने के लिए विख्यात सुनील की दो संतानें हैं और एक पोता भी है। एटलांटिक काउंटी में पिछले तीस बरसों से रह रहे थे। मेडिकल जांच में पता चला है कि उन्हें कई गोलियों के घाव लगे हैं।
उनके नाबालिग हत्यारे का नाम उसकी उम्र के चलते जाहिर नहीं किया गया है। लेकिन स्थानीय पुलिस ने उसे एग हार्बर सिटी से गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भारतीय की हत्या उनकी कार छीनने के लिए की की गई। आरोपित पर हत्या, लूटपाट, कार छीनने और गैर कानूनी तरीके से हैंड गन रखने का मामला दर्ज किया गया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO