मनोरंजन

फिल्म ‘केदारनाथ’ के एक सीन पर बने ऐसे मीम्स, देखकर हंसी रोकना होगा मुश्किल

Posted on

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान की फिल्म ‘केदारनाथ’ से डेब्यू कर रही हैं। बीते हिमों ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। फिल्म में सारा के साथ लीड रोल में सुशांत सिंह राजपूत हैं। फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया है।
वहीं फिल्म में पानी को भी बहुत व्यर्थ किया गया है। एक पुरानी कहावत थी, ‘पीने वालों को पीने का बहाना चाहिए।’ लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़ के बाद लग रहा है, कहावत बदलकर ‘हंसने वालों को हंसने का बहाना चाहिए’ हो गई है।
दरअसल, ट्रेलर के एक सीन में फिल्म के हीरो मुक्कू (सुशांत सिंह राजपूत) के पिता का किरदार निभा रहे नितीश भारद्वाज कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘नहीं होगा ये संगम, फिर चाहे प्रलय ही क्यों न आ जाए।’ बस इसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात को बड़े फनी अंदाज के साथ पेश किया गया। यहां सभी यूजर्स अपने-अपने हिसाब से इस डायलॉग को कनेक्ट कर रहे हैं।
फिल्म ‘केदारनाथ’ में इसके ट्रेलर और टीजर के मुताबिक, केदारनाथ में आई आपदा के बीच रोमांटिक कहानी को दर्शाया गया है। फिल्म के पहले गाने ‘नमो नमो’ में श्रोताओं को पवित्र मंदिर की तीर्थ यात्रा के दर्शन भी करवाए गए।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO