भारत
जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव: पहले चरण का मतदान जारी
जम्मू-कश्मीर पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी है और 536 सरपंच हलकों के लिए 427 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के मद्देनज़र सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम भी किए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक होंगे जिसके तुरंत बाद मतगणना का काम भी शुरू हो जाएगा।
जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के तहत आज पंचायत चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चरण में जम्मू क्षेत्र में 21, कश्मीर घाटी में 16 और लद्दाख में 10 ब्लॉको में वोटिंग हो रही है. इस चरण के चुनाव में 536 सरपंच हलकों के लिए 427 उम्मीदवार और चार हजार 48 पंच वार्डों के लिए पांच हजार 951 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। मतदान वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।