पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा वेरका मेगा डेयरी का नींव पत्थर 17 नवंबर को

Posted on

चंडीगढ़ – राज्य में मेगा मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट स्थापित करने के लिए मिल्कफैड की हर संभव मदद करने के अपने चुनावी वायदे को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री पंजाब, कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा बस्सी पठाना में 17 नवंबर को एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान वेरका मेगा डेयरी का नींव पत्थर रखा जायेगा।आज यहाँ यह जानकारी देते हुए पंजाब के सहकारिता मंत्री स. सुखजिन्दर सिंह रंधावा ने बताया कि यह नींव पत्थर समागम 65वें सहकारिता सप्ताह का अहम हिस्सा होगा जिसका मुख्य विषय सहकारी संस्थाओं के द्वारा ब्रांड इमेज बनाना और गुणवत्ता में विस्तार करना है। उन्होंने यह भी बताया कि बस्सी पठाना में यह वेरका मेगा डेयरी 25 एकड़ के क्षेत्रफल में स्थापित की जायेगी और दूध की गुणवत्ता संबंधी एक मेगा डेयरी भी स्थापित की जायेगी जो कि एक बार पूरी तरह चालू होने पर प्रतिदिन 11 लाख लीटर दूध को प्रोसेस करेगी।स. रंधावा ने आगे बताया कि मिल्कफैड ने किसानों की आर्थिक हालत सुधारने में हमेशा ही अहम योगदान पाया है और सहकारिता क्षेत्र की एक अग्रणी संस्था होने के नाते हमेशा ही किसानों का साथ दिया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO