हिमाचल प्रदेश

चीनी कम्पनी ने दी शिमला में स्मार्ट परिवहन व्यवस्था पर प्रस्तुति

Posted on

चीन की एक कम्पनी एफबीडीसी तथा ब्यूरो ग्रुप कम्पनी लिमिटेड ने आज यहां शिमला शहर के लिए वैकल्पिक स्मार्ट परिवहन व्यवस्था प्रदान करने के संबंध में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष प्रस्तुति दी।
कम्पनी ने शहर के लिए मोनो रेल, रोपवे, लिफ्ट तथा स्वचालित सीढ़ी जैसी स्मार्ट परिवहन सुविधा प्रदान करने के संबंध में चर्चा की।
शिक्षा मंत्री सुरेश भादद्धाज, ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा, परिवहन मंत्री गोविन्द ठाकुर, प्रधान सचिव परिवहन जे.सी. शर्मा, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडु, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह, चीन की कम्पनी के प्रतिनिधि तथा राज्य सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO