मनोरंजन

इंडियन आर्मी के कमांडो अश्विन कटारिया का भावात्मक म्यूजिक एल्बम ‘ पहली किरण’

Posted on

आर्मी जवानों के छुट्टी में घर लौटने पर की भावात्मक भावनायों को दर्शाता म्यूजिक एल्बम ‘ पहली किरण’
मुंबई (हम हिंदुस्तानी)-‘आज़ाद हिन्द फिल्म क्रिएशन’ के बैनर तले बने म्यूजिक एल्बम ‘पहली किरण’ के निर्माता इंडियन आर्मी के कमांडो अश्विन कटारिया है। इसके संगीतकार, गायक व गीतकार ईशान पंड्या है। इसके वीडियो का निर्देशन अश्विन कटारिया है और इसमें मुख्य कलाकार अश्विन कटारिया और हेतवी शाह है। यह जल्द ही सभी चैनलों पर रिलीज़ किया जायेगा। प्रोजेक्ट डिज़ाइन दिलीप पटेल ने किया है।
‘पहली किरण’ के निर्मता, निर्देशक व एक्टर अश्विन कटारिया है, जोकि सूरत (गुजरात) के रहने वाले है। और पिछले ११ वर्षों से इंडियन आर्मी में कमांडो के तौर पर काम कर रहे है। यह उनका पहला म्यूजिक एल्बम है और अगले साल एक हिन्दी फीचर फिल्म ‘पोस्टिंग’ भी बनाने जा रहे है। अपने म्यूजिक एल्बम के बारे में अश्विन कटारिया,” हमलोग जब घर आते है तो हमारे माता -पिता, भाई – बहन, पत्नी- प्रेमिका व अन्य परिवार के लोगों के सुख -दुःख को इस एल्बम में दिखाया है। मैं चाहता हूँ कि आम जनता हमलोगों के सुख -दुःख को और भावनाओं को समझे।”
इस अल्बम के संगीतकार,गायक व गीतकार ईशान पंड्या है, जोकि कई फिल्मों में अभिनय भी कर चुके है और उनका सूरत में ‘सीज़न्स’ रिकॉर्डिंग स्टूडियो भी है। तथा हिंदी फिल्म ‘जीवन साथी’,’गैंग ऑफ़ सूरत’, इत्यादि से अपने हुनर का प्रदर्शन कर चुके है। इस एल्बम के बारे में ईशान पंड्या कहते है,” यह दिल को छू लेनेवाला एल्बम है। जोकि हमलोगों ने बड़े दिल से बनाया है। इसमें हर तरह के भाव आपको मिलेंगे।”

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO