भारत

तूफान गाज़ा के मद्देनज़र नौसेना हाई अलर्ट पर

Posted on

तूफान गाज़ा के मद्देनज़र नौसेना हाई अलर्ट पर है और अनुमान के अनुसार गाजा आज शाम को तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों को पार कर सकता है

दक्षिण तमिलनाडु और पुद्दुचेरी के तटों की ओर बढ़ रहे चक्रवाती तूफान गाज़ा को देखते हुए कल भारतीय नौसेना को हाई अलर्ट कर दिया गया। पूर्वी नौसेना कमान ने जरूरी मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए उच्च स्तरीय तैयारी की है। अनुमान है कि तूफान गाजा आज शाम को दोनों राज्यों के तटीय क्षेत्रों को पार कर सकता है। दो भारतीय नौसैनिक जहाज रणवीर और खंजर मानवीय सहायता और संकट राहत के लिए सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए खड़े हैं। इन जहाजों में अतिरिक्त गोताखोर, डॉक्टर, हवा वाली रबड़ की नाव, हेलीकॉप्टर और राहत सामग्री तैयार है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO