मनोरंजन

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच हो ही गया ‘भारत’ मिलाप, सुलह करवाने वाले हैं ये सुपरस्टार

Posted on

मुंबई – कपिल शर्मा छोटे परदे पर जल्द ही लौटने वाले हैं और खास बात यह है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, जो पिछले दिनों एक दूसरे से लड़ाई के कारण दूर हो गये थे, अब एक हो गये हैं. जी हां, दोनों साथ में सोनी टीवी पर जल्द ही अपने शो के साथ वापसी करने वाले हैं.
मजेदार बात यह है कि दोनों के बीच बड़ा झगड़ा हुआ था और फिर दोनों एक दूसरे को देखना पसंद भी कर रहे थे. सुनील कपिल के मनाने के बावजूद मानने को तैयार नहीं थे. अब एक बार फिर से दोनों ने दोस्ती कर ली है. खबर है कि दोनों में ये दोस्ती सुपरस्टार सलमान खान ने करवाई है, जिनके साथ अभी सुनील फिल्म भारत में काम कर रहे हैं. जी हां, सलमान खान ही कपिल के शो को प्रोड्यूस कर रहे हैं. यह कपिल के लिए उनकी दिवाली का तोहफा था और अब सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक खबर है कि सलमान खान ने ही दोनों में सुलह कराई है. दोनों ने सलमान के कहने पर एक दूसरे से बातचीत करनी शुरू की.
सलमान खान ने भारत के सेट पर सुनील से दोनों के बीच हुए झगड़े के बारे में विस्तार से बातचीत की और फिर पूरे मुद्दे को समझने के बाद सुनील को समझाया कि दोनों को ही दर्शक साथ में देखना पसंद करते हैं और इस वजह से दोनों को साथ आना ही चाहिए. ऐसे में सुनील सलमान खान की बात टाल नहीं पाए और उन्होंने कपिल के साथ आने का फैसला कर लिया. जाहिर है कि कपिल और सुनील के फैन्स के लिए यह बड़ी खुशखबरी है.
बता दें कि कपिल शर्मा का कॉमेडी शो ‘ द कपिल शर्मा शो’ जब ख़त्म हुआ उसके बाद उन्होंने फ़ैमिली टाइम विद कपिल के नाम से एक शो शुरू किया लेकिन लगातार तबियत ख़राब होने और बार बार शूट कैंसिल होने के कारण शो को तीन एपिसोड बाद ही बंद कर दिया गया। हाल ही में कपिल मुंबई वापस आये हैं और उन्होंने बताया है कि वो अपना शो फिर से शुरू करने जा रहा हैं। ख़बरों के मुताबिक इसी शो को सलमान खान का प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करेगा। इस बारे में दोनों के बीच बातचीत हुई है। बताते हैं कि कपिल शर्मा के नए शो के लिए मुंबई की फिल्मसिटी में सेट लगना भी शुरू हो गया है। ये सेट फ्लोर 8 के पास बनाया जा रहा है, जहां कपिल के पिछले शो का भी सेट लगाया गया था। कपिल का ये शो पिछले वाले गेम फॉरमेट में न हो कर कॉमेडी का ही होगा।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO