संसार

नवाज शरीफ की सजा निरस्त होने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा NAB

Posted on

इस्लामाबाद – पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को एनएबी की ओर से इस्लामाबाद हाईकोर्ट के आदेशों को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है। गौरतलब है कि इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने सितंबर में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सजा को निरस्त कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने एनएबी की याचिका स्वीकार कर ली है।
सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस साकिब नायर की अध्यक्षता वाली तीन जज की बेंच ने इस मामले की सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई होने तक शरीफ जेल से बाहर रहेंगे। कोर्ट ने ये भी स्पष्ट किया अगर जरूरत पड़ी तो बेंच में बदलाव भी किया जा सकता है और सदस्यों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO