भारत

राफेल सौदा: वित्त मंत्री ने कांग्रेस पर उठाए सवाल

Posted on

राफेल सौदे पर दसॉ के सीईओ के बयान के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस पर किया ज़ोरदार हमला। कहा, राहुल गांधी अपनी विफल राजनीति की भरपाई करने के लिए देश की संवेदनशील रक्षा जरूरतों को लेकर विवाद पैदा करने की कर रहे हैं कोशिश।

राफेल मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए केन्द्रीय वित्त मन्त्री अरुण जेटली ने कहा है कि भारतीय वायुसेना की लडाकू क्षमता को बढ़ाने के लिए राफेल विमान बहुत जरूरी थे लेकिन यूपीए सरकार ने राफेल खरीदने में जानबूझ कर देरी की। एक ट्वीट में अरूण जेटली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष अपनी विफल राजनीति की भरपाई करने के लिए भारत की संवेदनशील रक्षा जरूरतों के बारे में विवाद पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि ज़रूरत होने के बावजूद यूपीए ने राफेल खरीदी में देरी की। और यह महसूस होने के बाद कि मोदी सरकार ने राफेल को यूपीए द्वारा तय कीमत से सस्ते में खरीदा है, अब वे इस मामले में बाधा डालने वाले बयान दे रहे हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO