हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की हि.प्र. पुलिस खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता

Posted on

प्रदेश में नियुक्त किए जाएंगे 1000 पुलिस जवान

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज कांगड़ा जिले के धर्मशाला में 50वीं हिमाचल प्रदेश पुलिस खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि शीघ्र ही प्रदेश पुलिस विभाग में 1000 पुलिस जवानों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि विभाग का कार्य सुचारू रूप से सुनिश्चित बनाया जा सके। उन्होंने प्रदेश में पुलिस आवास निगम स्थापित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस आवास के लिए 50 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस व्यवसाय में अनेक चुनौतियां है, परन्तु इसमें अपनी व्यावसायिक सन्तुष्टि भी है। उन्होंने कहा कि राज्य की भौगोलिक स्थिति कठिन है और प्रदेश में पुलिस व्यवस्था अन्य राज्यों की तुलना में काफी चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य कई प्राकृतिक आपदाओं का खतरा रहता है और पुलिस बल को इन प्राकृतिक चुनौतियों से निपटने के लिए हमेशा सतर्क रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन पुलिस बल को शारीरिक रूप से तन्दरूस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में पुलिस बल का कल्याण सुनिश्चित बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस समर्पण, कठिन परिश्रम, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में 32 वर्ष से अधिक सेवाकाल पूरा करने वाले मानद मुख्य आरक्षी तथा मुख्य आरक्षी की सेवाओं को मानद सहायक उप-निरीक्षक में पदनामित करने का निर्णय लिया।
उन्होंने कहा कि इससे राज्य में सैंकड़ों पुलिस कर्मी लाभान्वित होंगे।
मुख्समंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रदेश के लिए प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए एक एनडीआरएफ की बटालियन स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राज्य में पुलिस कांस्टेबल के लिए बेहतर उत्थान सुनिश्चित बनाएगी।
जय राम ठाकुर ने इस अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के विजेतओं को पुरस्कार प्रदान किए। उत्तरी रेंज ने फुटबॉल में, केन्द्रीय रेंज ने वॉलीबॉल तथा बास्केटबाल में और दक्षिण रेंज ने एथलेटिक्स में पहला स्थान प्राप्त किया।
आरक्षी भानु प्रकाश तथा आरक्षी दिनेश कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। दक्षिणी रेंज ने खेल और एथलेटिक्स में सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब जीता।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पुलिस स्पोर्ट्स मीट की स्मारिका का विमोचन भी किया।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO