भारत

अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास पाकिस्तान ने 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ा

Posted on

अहमदाबाद – पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा (आइएमबीएल) के पास दो नावों में सवार 12 भारतीय मछुआरों को पकड़ लिया। एक नाव कुछ दिनों पहले गुजरात के पोरबंदर और दूसरी द्वारका के ओखा से निकली थी।
राष्ट्रीय मछुआरा संघ के अध्यक्ष मनीष लोधारी ने रविवार को बताया कि पाकिस्तान मैरीटाइम सिक्योरिटी एजेंसी ने दो दिनों पहले आइएमबीएल पर मछली मारने वाली दो नावों को जब्त कर लिया। दोनों में 12 मछुआरे सवार थे। शनिवार को हमें इसकी जानकारी दी गई।
अगस्त के बाद पाकिस्तानी एजेंसी द्वारा की गई यह चौथी कार्रवाई है। इनमें अब तक 58 मछुआरों को पकड़ा, जबकि आठ नावों को जब्त किया गया है। सीमा भटकने के कारण हाल के दिनों में गुजरात के 450 मछुआरों को गिरफ्तार पाकिस्तान ने जेल में डाल दिया है। 1061 नावों को भी जब्त किया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO