मनोरंजन

महेश भट्ट और मुकेश भट्ट बनाएंगे ‘नोटबंदी’ पर फिल्म

Posted on

मुंबई – बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट और मुकेश भट्ट नोटबंदी पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे है। महेश भट्ट और मुकेश भट्ट अपने बैनर विशेष फिल्मस के तहत नोटबंदी पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो नोटबंदी पर बनने वाली यह फिल्म कॉमेडी होगी और इसमें उस दौरान हुई घटनाओं को दिखाया जाएगा।
बताया जाता है कि इस फिल्म का पूरा आईडिया विशेष भट्ट और उनकी टीम का है। अभी फिल्म की स्टार कास्ट और बाकी की घोषणा नहीं नहीं हुई है और वह इसकी घोषणा जल्द करने वाले हैं और यह फिल्म जल्द शूट होना शुरू होगी। भट्ट कैंप इन दिनों सड़क-2 बनाने में व्यक्त हैं। फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर होंगे। यह फिल्म सड़क की सीक्वल है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO