मनोरंजन

चंडीगढ़ समारोह में पहुंची आयुष्मान खुराना की पत्नी, ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं ताहिरा हुईं इमोशनल

Posted on

मुंबई – बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हाल ही में ताहिरा फोर्टिस अस्पताल मोहाली में रोटरी चंडीगढ़ शिवालिक (आरसीएस) द्वारा आयोजित एक समारोह में पहुंची।
इस दौरान ताहिरा ने खुलकर बात करते हुए बताया कि मुझे राइट ब्रेस्ट में हाई ग्रेड मेलीगनेंट सेल्स के साथ डीसीआईएस (सीटू में डक्टल कार्सिनोमा) होने का पता चला था। सीधे शब्दों में कहें कि वह स्टेज जीरो कैंसर/प्री-कैंसर्स स्टेज है। इसमें एक निहित क्षेत्र में कैंसर कोशिकाएं तेजी से बढ़ती हैं। जब इस परिस्थिति की पुष्टि हुई तो मेरे पति और मैंने इसका इलाज करने के साथ ही एक खुशहाल जीवन जीने का फैसला किया।घर जाने और इसके बारे में चिंता करने के बजाय हम उस शाम को एक फिल्म देखने गए और फिर ऑपरेशन की तारीख मिल गई।
ताहिरा ने कहा कि मैंने एक मास्टक्टोमी करवाई और वर्तमान में एक सुरक्षात्मक उपाय के रूप में कीमोथैरेपी से गुजर रही हूं। मैं तीन कीमोथैरेपी का सामना कर चुकी हैं। इस बाधा ने जीवन की एक नई परिभाषा दी है। अपने जीवन में एेसी घटना आने पर विश्वास और साहस रखें।
नियमित चिकित्सा देखभाल और सकारात्मक बने रहने से आप किसी भी बीमारी से उबर सकते हैं। मैं 35 वर्ष की हूं, और मैंने दो बार मैमोग्राम भी करवाया था। अगर कोई लक्षण आ जाता है तो इसे एक सुरक्षात्मक ताकत के रूप में सोचें और स्वयं की जांच करें।
बता दें कि अपने कैंसर होने की खबर खुद ताहिरा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की थी। आयुष्मान खुराना ने 2011 में ताहिरा से शादी की थी। पांच साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट क‍िया था। ताहिरा पेशे से एक राइटर हैं। उन्होंने ‘आई प्रॉमिस’ नाम से एक किताब लिखी है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO