भारत

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन

Posted on

केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता अनंत कुमार का कल रात बैंगलोर में निधन हो गया, उन्होंने कल रात अस्पताल में ली अंतिम सांस। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने अनंत कुमार के निधन पर जताया शोक।

केंद्रीय संसदीय और रसायन एंव उर्वरक मंत्री अनंत कुमार का कल रात बैंग्लुरु में निधन हो गया… 59 वर्षीय अनंत कुमार ने कल रात करीब डेढ़ बजे अंतिम सांस ली।  अनंत कुमार का जन्म 22 जुलाई 1959 को बैंगलोर में हुआ था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। अनंत कुमार दक्षिण भारत में भाजपा के बड़े नेता थे। उन्होंने अखिल भारतीय परिषद से राजनीति के सफर की शुरूआत की। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी जी के शासन में भी कई अहम पदों पर काम किया। 1996 से वह लोकसभा से सांसद चुने गए थे। मार्च 1998 से अक्टूबर 1999 तक उन्होंने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की कमान संभाली। जनवरी 1999 से अक्टूबर 1999 में उन्हें पर्यटन मंत्रालय का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया। वह 1999 में लोकसभा से तीसरी बार सांसद चुने गए। 27 मई 2014 को उन्होंने केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री की कमान संभाली।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, मंत्रीमंडल सहयोगियों और कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी अनंत कुमार के निधन पर दुख जताया है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO