खेल

BADMINTON: शुभंकर डे ने 5 बार के विश्व चैम्पियन लिन डान को हराकर ​किया बड़ा उलटफेर

Posted on

सारब्रुकेन – भारतीय खिलाड़ी शुभंकर डे ने सारलोरलक्स ओपन बैडमिंटन चैम्पियनशिप में कई बार के विश्व और ओलंपिक चैम्पियन लिन डान को 22-20 21-19 से हराकर उलटफेर करते हुए क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। दुनिया के 64वें नंबर के शुभंकर ने मौजूदा 12वें नंबर के खिलाड़ी लिन डान को 45 मिनट में शिकस्त दी जिनके नाम पांच विश्व चैम्पियनशिप खिताब और दो ओलंपिक स्वर्ण पदक दर्ज हैं। दो हफ्ते पहले किदाम्बी श्रीकांत ने डेनमार्क ओपन में लिन डान को हराया था।
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी पारूपल्ली कश्यप ने स्थानीय खिलाड़ी एलेक्सजेंडर रूवर्स को 21-14 21-12 से शिकस्त दी। क्वार्टरफाइनल में शुभंकर का सामना इंग्लैंड के सातवें वरीय टोबी पेंटी से होगा जबकि कश्यप की भिड़ंत फ्रांस के टोमा जूनियर पोपोव से होगी। युगल में भारत के लिये दिन निराशाजनक रहा जिसमें अरूण जार्ज और संयम शुक्ला तथा एम आर अर्जुन और श्लोक रामचंद्रन को हार का मुंह देखना पड़ा।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO