भारत

HPCA मामले में धूमल, अनुराग को राहत

Posted on

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम धूमल और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने आपराधिक मामला रद्द किया।

सुप्रीम कोर्ट ने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम बनाने के लिए जमीन देने के मामले में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने इस मामले में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी शुक्रवार को रद्द कर दी।

गौरतलब है कि हिमाचल क्रिकेट एसोसिएशन और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर धर्मशाला की निचली अदालत में दायर चार्जशीट और मुकदमे को रद्द करने की मांग की थी।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO