भारत

आप ने 2019 लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब से पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की

Posted on

नई दिल्ली – आम आदमी पार्टी ने 2019 में होने जा रहे लोकसभा चुनावों के लिए पंजाब में पांच उम्मीदवारों के नामों की मंगलवार को घोषणा की। पार्टी की कोर समिति के अध्यक्ष बुध राम ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा सांसद भगवंत मान और साधू सिंह अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्र संगरूर और फरीदकोट से चुनाव लड़ेंगे।
शाम चौरासी सीट से 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ चुके रवजोत सिंह होशियारपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे। पार्टी के माझा जोन के प्रभारी कुलदीप सिंह धालीवाल अमृतसर सीट से चुनाव लड़ेंगे और 2017 में मोहाली से पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने वाले नरिंदर सिंह शेरगिल को आनंदपुर साहिब सीट से टिकट दिया गया है।
राम ने बताया कि बाकी आठ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा बाद में की जाएगी। आप ने 2014 के लोकसभा चुनाव में कुल 13 में से चार सीटें जीती थीं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO