संसार

प्रवासियों को रोकने के लिए मैक्सिको सीमा पर 5000 अतिरिक्‍त सैनिक भेजेगा अमेरिका

Posted on

वाशिंगटन – अमेरिका ने दक्षिणी सीमा पर प्रवासियों को घुसने से रोकने के लिए 5000 अतिरिक्‍त सैनिकों की तैनाती करने का निर्णय लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने बताया कि सीमा पर तैनात सैनिकों की मदद के लिए दक्षिणी सीमा पर 5000 अतिरिक्‍त सैनिक तैनात किए जाएंगे।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने बताया कि यह निर्णय इसलिए लिया गया है, ताकि देश में प्रवासी प्रवेश न कर सकें। ट्रंप प्रशासन का यह फैसला इसलिए भी चर्चा में है, क्‍योंकि देश में मध्‍यावधि चुनाव से पहले ये कदम उठाया गया है। डोनाल्‍ड ट्रंप राष्‍ट्रपति बनने से पहले ही प्रवासियों का मुद्दा उठाते रहे हैं। वह अमेरिका में आने वाले प्रवासी कारवां से होने वाले खतरों पर जोर देते आए हैं।
ट्रंप ने कहा कि कई गिरोह सदस्‍य हैं जो अमेरिकी सीमा से लगभग 1500 किलोमीटर दूर हैं और सप्‍ताह के अंत तक अमेरिकी सीमा तक पहुंच आएंगे। लेकिन हम ऐसा होने देना नहीं चाहते हैं। बता दें कि ट्रंप पहले ही यह घोषणा कर चुके हैं कि प्रवासियों को किसी भी कीमत पर कानूनी रूप से अमेरिका में घुसने नहीं दिया जाएगा।
अमेरिकी राष्‍ट्रपति ने अपने ट्वीट में कहा, ‘कई गिरोह सदस्‍य और बुरे लोग हमारे दक्षिणी सीमा पर आने वाले कारवां में शामि हैं। मैं उन्‍हें चेतावनी देता हूं कि वे कृपया वास चले जाएं। उन्‍हें संयुक्‍त राज्‍य में तब तक आने नहीं दिया जाएगा, जब तक वो कानूनी प्रक्रिया से नहीं आते हैं।’ उन्‍होंने कहा कि यह हमारे देश पर आक्रमण माना जाएगा। हमारी सेना उनसे निपटने के लिए तैयार है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO