संसार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया को 7 साल की सज़ा

Posted on

बांग्लादेश की बीमार पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया को उनके पति के नाम के एक चैरिटेबल ट्रस्ट से धन के गबन से जुड़े भ्रष्टाचार के दूसरे मामले में अदालत ने सोमवार को सात साल की कैद की सजा सुनाई, जो उनके लिए एक बड़ा झटका है.

खालिदा जिया पहले से ही एक अनाथालय के धन के गबन से जुड़े एक अन्य मामले में पांच साल की सजा सुनाए जाने के बाद सलाखों के पीछे हैं. यह अनाथालय उनके पति दिवंगत राष्ट्रपति जियाउर रहमान के नाम पर है.

नई सजा जिया चैरिटेबल ट्रस्ट मामले से संबंधित है और दिसंबर में होने वाले आम चुनाव से पहले सुनाई गई है. मामले के अनुसार जिया और तीन अन्य लोगों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए ट्रस्ट के लिए अज्ञात स्रोतों से 3,75,000 डॉलर जुटाए.

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO