मनोरंजन

पति विराट के साथ अनुष्का ने मनाया पहला करवाचौथ, रोमांटिक तस्वीर आईं सामने

Posted on

मुंबई – बीती रात करवाचौथ का त्यौहार पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया गया। एेस में बाॅलीवुड इंटस्ट्री में भी इस दिन का उत्साह देखने को मिला। एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी शादी के बाद पति विराट कोहली के साथ पहला करवाचौथ मनाया। इस दौरान की तस्वीरें दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर शएयर करते हुए अनुष्का ने बेहद रोमांटिक कैप्शन भी दिया है।
उन्होंने लिखा है- “मेरा चांद, मेरा सूरज, मेरा तारा, मेरा सब कुछ.. सभी को करवाचौथ की शुभकामनाएं।” वहीं विराट की बात उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, “मेरी जिंदगी, मेरी दुनिया, करवाचौथ।” तस्वीरों में अनुष्का येलो कलर की साड़ी पहने बेदह खूबसूरत लग रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने मांग में सिंदूर भरा है जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है।
वहीं विराट कुर्ता- पजामा पहने हैंडसम लग रहे हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ घंटो पहले शेयर की इन तस्वीरों को अब तक 25.5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बता दें कि अनुष्का ने पिछले साल 11 दिसंबर को विराट के साथ इटली में शादी की थी। इटली में गुपचुप शादी के बाद नई दिल्ली में 21 दिसंबर और मुंबई में 26 दिसंबर को विरुष्का की ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO