व्यापार

यात्रियों के लिए सौगात, एयरइंडिया रात में सस्ती उड़ानें शुरू करेगी

Posted on

मुंबई – सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया 30 नवंबर से रेड आई फ्लाइट की शुरुआत करेगी, जो रात में उड़ान भरेंगी और तड़के मंजिल पर पहुंचाएगी। एयर इंडिया का दावा है कि इन उड़ानों का किराया सामान्य समय की फ्लाइट की तुलना में कम होगा।
कंपनी ने कहा कि किफायती किराये वाली ऐसी फ्लाइट दिल्ली से गोवा, बेंगलुरु जैसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों के लिए उड़ान भरेंगी। प्रारंभ में दिल्ली-गोवा-दिल्ली, दिल्ली-कोयंबटूर-दिल्ली, बेंगलुरु-अहमदाबाद-बेंगलुरु के लिए के लिए उड़ान शुरू होगी। एयर इंडिया ने कहा कि ये उड़ानें हर दिन मंजिल तक पहुंचाएंगी। दिल्ली से गोवा के लिए फ्लाइट एआई883 रात दस बजे उड़ान भरेगी और रात 12.35 बजे मंजिल पर पहुंचाएगी।
इसी तरह एआई884 गोवा से रात 1.15 बजे टेक ऑफ करेगी और दिल्ली में तड़के 3.40 बजे लैंड करेगी। इसी तरह एआई547 फ्लाइट दिल्ली से रात 9.15 बजे उड़ेगी और कोयंबटूर रात 12.30 बजे पहुंचेगी। कोयबंटूर से यह रात एक बजे उड़ान भरेगी और दिल्ली सुबह चार बजे पहुंचेगी। बेंगलुरु-अहमदाबाद की फ्लाइट एआई589 रात 12.30 बजे उड़ेगी और अहमदाबाद 2.35 बजे पहुंचेगी। रिटर्न फ्लाइट एआई590 अहमदाबाद से 3.05 बजे उड़ेगी और बेंगलुरु 5.25 बजे पहुंचेगी।
अमेरिका-यूरोप में बेहद लोकप्रिय
देर रात उड़ान भरने वालीं रेड आई फ्लाइड अमेरिका और यूरोपीय देशों में काफी लोकप्रिय हैं। बजट एयरलाइन ऐसी उड़ानों का त्योहारी सीजन में भरपूर इस्तेमाल करती हैं। रात की फ्लाइट के दौरान यात्री होटल के किराये से बचने के साथ शहर के भारी ट्रैफिक से बच जाते हैं।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO