संसार
महिंदा राजपक्षे ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने राष्ट्रपति मैत्रिपला सिरीसेना के समक्ष प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। वह रानिल विक्रमसिंघे का स्थान लेंगे।
श्रीलंका में पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राजपक्षे रानिल विक्रमसिंघे की जगह लेंगे। राजपक्षे को श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला श्रीसेना ने पद की शपथ दिलाई। महिंद्रा राजपक्षे पूर्व में भी श्रीलंका के प्रधानमंत्री रहे हैं। राजपक्षे श्रीलंका के राष्ट्रपति भी रहे हैं।
महिंदा राजपक्षे श्रीलंका पोडुजना पार्टी (एसएलपीपी) के प्रमुख हैं। राजपक्षे श्रीलंका की संसद के लिए सबसे पहले सन 1970 में चुने गए थे। अप्रैल 2004 को वो श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने। 2005 में वो श्रीलंका के राष्ट्रपति चुने गए। 2010 को राजपक्षे एक बार अपने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति चुने गए। अब वो प्रधानमंत्री बने हैं।