खेल

Ind vs WI: शतक के बाद आया कोहली का तूफान, विंडीज़ को 322 रन का लक्ष्य

Posted on

नई दिल्ली – भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच दूसरा वनडे मैच विशाखापत्तनम के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवक में 322 रन बनाए हैं। इस मैच में कोहली ने सबसे अधिक157 रन की पारी खेली। अब इस मैच को जीतने के लिए वेस्टइंडीज़ को 322 रन बनाने हैं।
शतक के बाद आया कोहली का तूफान
इस मैच में विराट ने 129 गेंदों में 157 रन का पारी खेली। इस पारी में विराट ने 13 चौके और चार छक्के भी लगाए। शतक से पहले कोहली ने सिर्फ 10 चौके लगाए थे, लेकिन शतक के बाद उन्होंने छक्के जड़ने शुरू कर दिए। उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। भारत ने 47वें ओवर 18 रन बनाए। इस ओवर में कोहली और जडेजा ने मिलकर 18 रन बटौरे। कोहली ने इस ओवर में दो छक्के लगाए और बाकी के रन उन्होंने दौड़ के बनाए। ओवर की आखिरी गेंद पर जडेजा ने दो रन बनाए। इसके बाद केमार रोच के अगले ओवर में भी कोहली ने 18 रन बनाए। भारतीय पारी के आखिरी ओवर में भी कोहली ने कोहराम मचाते हुए 13 रन बनाए।
कोहली ने ठोका 37वां शतक
रोहित शर्मा 04 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर आउट हो गए। हैटमायर ने रोहित का कैच पकड़ा। इसके बाद एश्ले नर्स ने शिखर धवन को एलबीडबल्यू आउट कर टीम इंडिया को दूसरा झटका दिया। इसके बाद एश्ले नर्स ने अंबाति रायुडू को 73 रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया। खराब फॉर्म से जूझ रहे धौनी का बल्ला इस मैच में भी नहीं चला। पहले वनडे में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला था। इस मैच में उनके पास बल्लेबाजी का पूरा मौका था लेकिन वो इसका फायदा नहीं उठा पाए। धौनी सिर्फ 20 रन बनाकर मैकॉय की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद सैमुअल्स ने रिषभ पंत को एलबीडबल्यू आउट कर टीम इंडिया को 5वां झटका दिया। पंत का डेब्यू ज्यादा अच्छा नहीं रहा और वह केवल 17 रन बना सके। 13 रन बनाकर खेल रहे जड़ेजा मैकॉय की गेंद पर हवाई शॉट लगा बैठे और गेंद सीधे पावेल के हाथों में गई। इसी के साथ भारत को छठा झटका लग गया।
टीम में हुआ एक बदलाव
गुवाहाटी में शतक बनाने वाले हेटमायर को कुलदीप यादव ने टेस्ट सीरीज में तीन बार आउट किया था। ऐसे में टीम प्रबंधन ने दूसरे वनडे के लिए एक बदलाव किया है। कुलदीप यादव को खलील अहमद के स्थान पर मौका मिला है।
दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम
विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाती रायुडू, रिषभ पंत, महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव।
इसके अलावा, वेस्टइंडीज टीम में भी इस मैच के लिए एक बदलाव किया गया है। अंतिम एकादश में ओशाने थॉमस के स्थान पर ओबेड मेकॉय ने कदम रखा है। वह इस मैच से वनडे प्रारूप में पदार्पण कर रहे हैं।
पांच वनडे मैच की इस सीरीज़ के पहले मुकाबले को जीतकर भारत ने 1-0 की बढ़त बनाई हुई है।
भारत ने रचा इतिहास
इस मैच में टीम इंडिया ने एक ऐसा काम किया, जो क्रिकेट इतिहास के 141 सालों में पहले कभी भी कोई टीम नहीं कर सकी थी। विशाखापत्तनम में भारतीय टीम अपना 950वां वनडे मैच खेल रही है। इसी के साथ भारत दुनिया में 950 वनडे मैच खेलने वाला पहला देश बन गया है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया (916) है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO