संसार

बराक ओबामा,हिलेरी क्लिंटन के घर पर भेजी गई विस्फोटक सामग्री

Posted on

यह सामग्री हिलेरी क्लिंटन के न्यूयॉर्क स्थित घर और ओबामा के वॉशिंगटन स्थित घर पर भेजी गई। सीक्रेट सर्विस ने भेजे गए पैकेजों को जब्त कर लिया है

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन के घरों पर कल एक विस्फोटक सामग्री भेजी गई। यह सामग्री हिलेरी क्लिंटन के न्यूयॉर्क स्थित घर औरओबामा के वॉशिंगटन स्थित घर पर भेजी गई। सीक्रेट सर्विस ने भेजे गए पैकेजों को जब्त कर लिया है। व्हाइट हाउस ने इस मामले पर चिंता जाहिर की है और ओबामा, हिलेरी क्लिंटन और अन्य लोगों परहमले की साजिश की निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से कहा गया है कि इस तरह की आतंकी हरकतें घृणित हैं। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के घरों पर विस्फोटक सामग्री कूरियरके जरिए भेजी गई थी। खबरों के मुताबिक न्यूयॉर्क स्थित सीएनएन के दफ्तर में भी ऐसा ही एक पैकेट मिला है। बहरहाल टाइम वॉर्नर सेंटर को भी खाली कराया गया है। इस मामले में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपने कहा है कि ऐसी धमकियों के लिए अमेरिका में कोई जगह नहीं है।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO