पंजाब

कैप्टन अमरिन्दर सिंह द्वारा भगवान वाल्मीकि जयंती के अवसर पर लोगों को बधाई

Posted on

चण्डीगढ़ – पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने ‘‘आदि कवि’’ भगवान वाल्मीकि जी के प्रकट दिवस के पवित्र अवसर पर पंजाब के लोगों को बधाई दी है । अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने भगवान वाल्मीकि जी की अमर रचना रामायण के लिए उनकी प्रशंसा की और लोगों को इस महान प्राचीन ग्रंथ में दिखाईं शिक्षाएं अपनाने का न्योता दिया है । मुख्यमंत्री ने महान ग्रंथ रामायण में दर्ज भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओं की महत्ता पर ज़ोर देते हुए लोगों को इसमें दिखाए गए सच्चाई और नेकी के मार्ग पर चलने की अपील की है । मुख्यमंत्री ने इस पवित्र दिवस को आपसी भाईचारे, शांति और सद्भावना की भावना से मिल-जुलकर मनाने का न्योता दिया है ।

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO