हिमाचल प्रदेश

आईपीएच इंजीनियर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में किया अंशदान

Posted on

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज यहां हिमाचल प्रदेश आईपीएच इंजीनियर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चैक भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने एसोसिएशन का मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करने के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि यह राशि गरीब व जरूरतमंद लोगों को दुःख की घड़ी में सहायता प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर, सचिव सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य देवेश कुमार व एसोसिएशन के प्रतिनिधि इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Click to comment

Most Popular

Copyright © 2018 www.dinkarnews.com. All Rights Reserved Designed by TEJ iNFO